HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 03 उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर, कंधे पर लगा तीसरा स्टार

अल्मोड़ा : 03 उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर, कंधे पर लगा तीसरा स्टार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद अंतर्गत तीन एसआई इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए हैं। आज एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने उनके कंधे पर तीसरा स्टार लगा पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत किया।

ज्ञात रहे कि पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर वर्ष 2008/2009 बैच के उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान व उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी चौकी एनटीडी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी हैं।

आज शनिवार को देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए भुवन चन्द्र जोशी, सुशील कुमार व देवेन्द्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments