HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि : अल्मोड़ा के होनहार छात्र सागर भैसोड़ा को मिली पी—एचडी की...

उपलब्धि : अल्मोड़ा के होनहार छात्र सागर भैसोड़ा को मिली पी—एचडी की उपाधि, प्रो. शेखर जोशी का निर्देशन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर के होनहार छात्र सागर सिंह भैसोड़ा को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने चित्रकला विषय में पी—एचडी की उपाधि प्रदान की है। उनके शोध का विषय ‘​कुमाऊं के धातुशिल्प में उत्कीर्ण अंकन : एक अध्ययन’ था। उन्होंने अपना शोध कार्य सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग के आचार्य व संकायाध्यक्ष दृश्यकला प्रो. शेखर जोशी के निर्देशन में पूरा किया। उल्लेखनीय है कि सागर भाजपा नेत्री मीना भैसोड़ा व गोधन सिंह भैसोड़ा के पुत्र हैं। इधर विभाग के विभागाध्यक्ष चित्रकला प्रो. सोनू दिवेदी, शिक्षक डॉ. संजीव आर्या आदि ने सागर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। सागर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक, माता—पिता व उन सभी को दिया है, जिन्होंने शोध कार्य में उनका किसी भी रूप में सहयोग प्रदान किया। सागर मूल रूप से बसौली, ध्याड़ी के निवासी हैं तथा वर्तमान में नगर के थपलिया मोहल्ले में रह रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments