सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर के होनहार छात्र सागर सिंह भैसोड़ा को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने चित्रकला विषय में पी—एचडी की उपाधि प्रदान की है। उनके शोध का विषय ‘कुमाऊं के धातुशिल्प में उत्कीर्ण अंकन : एक अध्ययन’ था। उन्होंने अपना शोध कार्य सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग के आचार्य व संकायाध्यक्ष दृश्यकला प्रो. शेखर जोशी के निर्देशन में पूरा किया। उल्लेखनीय है कि सागर भाजपा नेत्री मीना भैसोड़ा व गोधन सिंह भैसोड़ा के पुत्र हैं। इधर विभाग के विभागाध्यक्ष चित्रकला प्रो. सोनू दिवेदी, शिक्षक डॉ. संजीव आर्या आदि ने सागर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। सागर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक, माता—पिता व उन सभी को दिया है, जिन्होंने शोध कार्य में उनका किसी भी रूप में सहयोग प्रदान किया। सागर मूल रूप से बसौली, ध्याड़ी के निवासी हैं तथा वर्तमान में नगर के थपलिया मोहल्ले में रह रहे हैं।
उपलब्धि : अल्मोड़ा के होनहार छात्र सागर भैसोड़ा को मिली पी—एचडी की उपाधि, प्रो. शेखर जोशी का निर्देशन
RELATED ARTICLES

