HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: गांव की शांति व्यवस्था के लिए रखे ग्राम प्रहरी ने...

ALMORA NEWS: गांव की शांति व्यवस्था के लिए रखे ग्राम प्रहरी ने खुद ही फैला दी अशांति, गिरफ्तार, 11 अन्य लोगों पर कार्यवाही

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गांव की शांति व्यवस्था के लिए रखे गए एक ग्राम प्रहरी ने खुद ही अशांति फैला डाली। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा जनपद में सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाने वाले 11 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
सोमेश्वर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सर्पमाला के ग्राम प्रहरी जगदीश प्रसाद पुत्र देव राम शराब पीकर गांव में उत्पात मचाकर अशांति फैला रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही कर ग्राम प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उक्त ग्राम प्रहरी द्वारा अपने आचरण के विरूद्व कार्य किया है, इसलिए अग्रिम कार्यवाही के लिए उसके खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी गई हैं।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर लोक न्यूसैन्श पैदा करने वालों पर पुलिस ने अल्मोड़ा ने 01, सोमेश्वर में 05, लमगड़ा मेंं 03, चौखुटिया 02 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करतेे हुए संयोजन जमा करवाया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments