HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नीट पेपर में धांधली का आरोप, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

बागेश्वर: नीट पेपर में धांधली का आरोप, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

✍️ कांग्रेस बोली—धांधली के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नीट पेपर में कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाया है। इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। विरोध में केंद्र सकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। नीट पेपर में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में जिला महामंत्री कवि जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक की शिकायत आ रही है। सरकारें अपने चहेतो को नीट जैसे महत्वपूर्ण पेपर मे निकालकर अपनी हठधर्मिता से देश के युवाओ के साथ धोखा कर रही हैं। साथ ही साथ देशभर में सडकों पर बने टौल प्लाजा में टौल टैक्स अत्यधिक बढ़ाने के साथ रोजमर्रा उपभोग मे आने वाले दूध के कीमतों में निरंतर बढ़ोत्तरी कर रही है। गीता रावल प्रदेश महासचिव ने कहा कि नीट परीक्षा ने धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जल्द ही उच्च स्थरीय जांच नहीं हुई तो देश भर में कांग्रेस सड़को में उतर कर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर रमेश भंडारी जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, ललित गोस्वामी, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मसक्तू, कुंदन गोस्वामी, विनोद पाठक, हरीश त्रिकोटी, दिव्याशु, नितिन, पूनम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments