बागेश्वर: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दो लोग घायल

0
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सवार तथा चालक गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मंगलवार को चौंरा-डुंगरी के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आसपास के गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने खाई की तरफ दौड़ लगा दी। उन्होंने 30 वर्षीय कमल पुत्र घनश्याम तथा 33 वर्षीय अशोक पुत्र कृपा, निवासी मंडलसेरा को खाई से बाहर निकाला। उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। डा. गुंजन ने बताया कि दोनों का उपचार किया जा रहा है। कमल के सिर मे गंभीर चोट है। उसे सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की पुलिस को सूचना दी है। उधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS