HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : शिप्रा नदी के पुर्नजीवित करने को सभी विभाग करें...

हल्द्वानी न्यूज : शिप्रा नदी के पुर्नजीवित करने को सभी विभाग करें आपसी सहयोग – जिलाधिकारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शिप्रा नदी के पुर्नजीवितिकरण कार्य में सभी संबंधित विभाग समन्वय करते हुए निर्धारित माईक्रोप्लान के तहत कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी पुर्नजीवन फेज-2 हेतु चालू वर्ष के संबंधित विभागों के कार्ययोजना लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये हैं। शिप्रा नदी पुर्नजीवन फेज-2 में विकास खण्ड बेतालघाट की 6 ग्राम पंचायतें भवाली गांव, सिरोडा, पाडली,निगलाट, धूना व हरतपा लिये गये हैं। शिप्रा नदी के कैचमेन्ट क्षेत्र के इन ग्राम पंचायतों में स्वजल, कृर्षि विभाग, उद्यान, आई एलएसपी, ग्राम विकास, वन व भेषज विभाग द्वारा कार्य किये जायेंगे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बंसल ने कहा कि शिप्रा नदी के पुर्नजीवन से भविष्य में शिप्रा नदी व शिप्रा नदी से कोसी नदी में जल स्तर में वृद्धि होगी तथा भूमिगत जल स्तर में बढोत्तरी होगी, जल समस्या का समाधान होगा साथ ही वनाच्छादित होने से प्राकृतिक संतुलन में अनुकूल प्रभाव पडेगा साथ ही वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं का संरक्षण भी होगा। मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि शिप्रा नदी के पुर्नजनन फेस-2 में शिप्रा नदी के केन्वमेन्ट एरिया में चिन्हित 6 ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना के तहत संबंधित विभागों द्वारा चाल-खाल, जल कुण्ड, फार्म पौण्ड, वाटर रिचार्ज पिट, सीमेन्ट चैक डेम, ग्रासबुड चैक डेम, ड्रार्म स्टोर चैकडेम,के्रट वायर चैकडेम, डग आउट पाॅड, इनफिल्ट्रेशन होल, परकोलेशन टैक, रिटेटिंवाॅल, कुलीवाॅल, घास व पौधे रोपण किया जायेगा।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

बैठक में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य कृर्षि अधिकारी डाॅ. धनपत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक संगीता आर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी एपीसिंह,आईएलएसपी डाॅ. आर के रंजन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भवाली ईश्वर सिंह, सहित वन,उद्यान,स्वजल,भेषज के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments