कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान जहां समस्त जनपदों में शराब की दुकानें बंद हैं, वहीं इसका लाभ उठाकर शराब की महंगे दामों में चोरी—छिपे बिक्री किये जाने के तमाम मामले सामने आ रहे हैं।
यहां हल्द्वानी की ठंडी सड़क में एक व्यक्ति को लोगों को खुलेआम शराब परोसते गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गश्त के दौरान एक ठेले में काफी भीड़ आई। जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां खड़े तमाम लोग भाग खड़े हुए। यह देख संदेह के आधार पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यहां आने वाले ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से शराब भी बरामद हुई है। आरोपी ने अपना नाम मनोज आर्या पुत्र त्रिलोक राम निवासी गांधी आश्रम के पास फतेहपुर बताया है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।