भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा ने कांग्रेस के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता अजय पनौरा को भारतीय युवा कांग्रेस गरमपानी, सुयालबाड़ी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उन्होंने जारी नियुक्ति में आशा जताई है कि श्री पनौरा कांग्रेस पार्टी की भावना के अनुरूप सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के श्रीनिवास की नीतियों और सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए संगठन और पार्टी को मजबूत बनाएंगे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈
इधर उनके मनोनयन पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य, बेतालघाट के ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, विनोद विनोद ढौड़ियाल, राजेन्द्र त्रिपाठी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।