Update Breaking: कपकोट के सुमगढ़ में भूस्खलन से मलबे के आगोश में समा गया मकान, पति-पत्नी व 8 साल के बच्चे की मौत का मामला, तड़के हुआ था हादसा, तीनों शव निकाले, गमगीन माहौल में अंत्येष्टि

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर कपकोट तहसील के सुमगढ़ गांव में मूसलाधार बारिश से पहाड़ी भरभरा कर गिर गयी। भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कपकोट तहसील के सुमगढ़ गांव में मूसलाधार बारिश से पहाड़ी भरभरा कर गिर गयी। भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया है। मकान में रहने वाले 3 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व चिकित्सकों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। गांव से 8 किलोमीटर पहले मोटरमार्ग भी बंद है। जिससे आपदा राहत, खोजबीन में देरी हो रही है।

रविवार की तड़के जिले में सभी जगह मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि हुई। बारिश से सबसे अधिक नुकसान कपकोट ब्लॉक में हुआ है। कपकोट ब्लॉक के सुमगढ़ गांव के इटावन तोक में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान में रह रहे तीन लोग गोविंद सिंह पांडा पुत्र प्रताप सिंह, खष्टी देवी पत्नी गोविंद सिंह व हिमांशु 8 वर्ष मलबे में दब गए। जिनकी मौत हो गयी है। तड़के तीन बजे का समय होने के कारण घर वालों को बचने का भी मौका नही मिला।

Bageshwar : सड़क किनारे खड़ी मैक्स जीप को आग लगाकर किया खाक, जीप स्वामी का रोजगार छिना

गांव वालों के अनुसार सभी एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुबह करीब 6 बजे एसडीआरएफ, पुलिस व चिकित्सकों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। जगह-जगह मार्ग बंद होने के कारण खोजबीन राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। अभी बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

कपकोट के सुमगढ़ क्षेत्र के गांव में जमींदोज मकान के मलबे से शव निकालते लोग।

उप जिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी घटना की जानकारी मिली है। खोजबीन राहत की टीम मौके पर है। तीन लोग बताए जा रहे है। इधर जिले के सभी हिस्सों में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है। बारिश से सरयू, गोमती नदी उफान पर है। पुलिस ने भी नदी किनारे वाले रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : देखिये वीडियो ! चंपावत में हुड्डी नदी ने बदला अपना रूख, छेनी गोठ तल्ली में भारी तबाही, कई मकान ढहे, बाढ़ के हालात, ग्रामीणों ने ली अन्यत्र शरण

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जल पुलिस भी तैनात की गई हैं और तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की अपील भी की जा रही है।
इधर विधायक बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश ऐठानी, शेर सिंह गड़िया, विक्रम शाही, नीलकमल जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक गस्याल आदि के घटनास्थल का दौरा कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रसाशन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा व आवास मुहैया कराने की मांग की।

Almora : रामगंगा के तेज बहाव में बहकर लापता हुए पिता—पुत्र, मुरादाबाद से आये थे पर्यटक, बचाव दल मौके पर

प्रशासन ने दिए राहत चेक
बागेश्वर जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने मृतकों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन मृतको के परिजनों के साथ है। इस दौरान उन्होंने मृतक गोविंद सिंह के पुत्र गुलशन व लक्की सिंह के नाम के 12 लाख के आर्थिक सहायता के चेक मृतक के पिता प्रताप सिंह को उपलब्ध कराए गए तथा 3,800 (तीन हजार आठ सौ ) की अहेतुक धनराशि मौके पर ही प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार के लिए राशन इत्यादि का उचित प्रबंधन किया गया है।

Uttarakhand Corona Health Bulletin: आज चार जिलों में नहीं मिला एक भी केस, पढ़िए जिलेवार ताजा आंकड़े

गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि
बागेश्वर के सुमगढ़ हादसे के में मृत पति-पत्नी एवं पुत्र की सुमगढ़ के तप्तकुंड घाट में एक साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व चिकित्सको की टीम ने घटनास्थल पर ही मृतकों के पोस्टमार्टम किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गड़िया आदि मौजूद थे।

विभिन्न संगठनों ने जताया शोक
सुमगढ़ हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक घटना से वह दुःखी है। प्रदेश सरकार प्रभावित परिवार के साथ है। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक चन्दन राम दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिंष्ट, बार एसोसिएशन के विनोद भट्ट, हरीश जोशी, गोविंद भंडारी, रेडक्रॉस सोसायटी के अशोक लोहनी, आलोक पांडेय , संजय साह, उमेश जोशी, डॉ. हरीश दफौटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्या, व्यापार संघ के शेर सिंह ऐठानी, हरीश सोनी, बबलू नेगी, भूपेंद्र जोशी जिला पंचायत सदस्य प्रभा गड़िया, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, सुरेंद्र खेतवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अन्य खबरें

हल्द्वानी (रामपुर रोड हादसा अपडेट) : कथा फैक्टरी के सामने बाइक-कार की जबरदस्त भिड़ंत में महिला समेत दो बच्चे घायल

Update Breaking: कपकोट के सुमगढ़ में भूस्खलन से मलबे के आगोश में समा गया मकान, पति-पत्नी व 8 साल के बच्चे की मौत का मामला, तड़के हुआ था हादसा, तीनों शव निकाले, गमगीन माहौल में अंत्येष्टि

सावधान, देश में activate है आतंकियों का sleeper cell, यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किये अल कायदा के दो आतंकी, पूरे राज्य को बम धमाकों से हिलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 12 सालों से ​परिवार सहित यहीं रह रहे थे, पढ़िये पूरी ख़बर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *