Breaking NewsNainitalUdham Singh NagarUttarakhand

नैनीताल लोकसभा सीट : अजय भट्ट ने 3 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से प्रकाश जोशी को हराया

हल्द्वानी | उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा की झोली में आई है। बात करें नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट को तो यहां भाजपा के अजय भट्ट ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 334548 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। अजय भट्ट को कुल 772671 वोट मिले जबकि प्रकाश जोशी को 438123 मतों पर संतोष करना पड़ा।

भाजपा की जीत को लेकर पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। गौरतलब है कि मंगलवार की मतगणना में भाजपा ने पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर एक बार फिर जीत हासिल की। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, माला राज लक्ष्मी, अजय भट्ट व अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशियों को बड़े अंतर से हराया।

उत्तराखंड की पांचो सीटों के आंकड़े पढ़ें…

Almora Lok Sabha Seat
भाजपा के अजय टम्टा को 417535 वोट मिले
कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 191642 वोट मिले

Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Seat
भाजपा के अजय भट्ट 772671 वोट मिले
कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 438123 वोट मिले

Haridwar Lok Sabha Seat
त्रिवेंद्र सिंह रावत 647502 वोट मिले
कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 487022 वोट मिले
निर्दलीय उमेश कुमार को 89949 वोट मिले

Pauri Lok Sabha Seat
भाजपा के अनिल बलूनी 416334 वोट मिले
कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 261609 वोट मिले

Tehri Garhwal Lok Sabha Seat
भाजपा से माला राज लक्ष्मी 453078 वोट मिले
कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 186788 वोट मिले
निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को 161856 वोट मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती