HomeUttarakhandAlmoraअब पहाड़ी क्षेत्रों में सफर हुआ महंगा, रोडवेज के बाद केमू ने...

अब पहाड़ी क्षेत्रों में सफर हुआ महंगा, रोडवेज के बाद केमू ने बढ़ाया किराया

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। उत्तराखंड रोडवेज के बाद अब केमू की बसों का भी सफर करना महंगा हो गया है। जी हां केमू की बसों में भी किराये का इजाफा हो गया है। जिससे यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है।

पहाड़ी क्षेत्रों में केमू ने बढ़ाया किराया

कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन ने पहाड़ी रूटों पर संचालित होने वाली बसों के किराये में इजाफा कर दिया है। अब हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाना होगा। रविवार को हुई केमू प्रबंधन की बैठक में किराया बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला लिया गया है। और केमू द्वारा आधिकारिक किराया भी जारी कर दिया गया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

केमू के चेयरमैन ने बताया

केमू के चेयरमैन सुरेश डसीला ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा किराये में इजाफा करने के बाद विभिन्न रूटों के अनुसार गणना कर किराया सूची फाइनल की गई है। उन्होंने बताया करीब तीन साल के बाद किराये में इजाफा हो रहा है। ऐसे में मोटर मालिकों को राहत महसूस होगी। बताया सोमवार से नए किराये के साथ लोगों को यात्रा करनी होगी।

हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाली केमू बसों का नया किराया :

रूटनया किराया रुपये में
अल्मोड़ा200
पिथौरागढ़450
बागेश्वर वाया गरुड़385
बागेश्वर वाया ताकुला355
घाट पनार455
रानीखेत195
गंगोलीहाट वाया शेराघाट425
बेरीनाग405
डीडीहाट520
मिर्थी530
चम्पावत385
भवाली85
लोहाघाट354
भीमताल60
जागेश्वर275

आपको बता दें कि, इससे पहले उत्तराखंड रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया गया है। साधारण बसों में मैदानी मार्ग पर 1.53 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री व वाल्वो बस में 4.59 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री के हिसाब से किराया देना होगा। जबकि पर्वतीय मार्गों पर साधारण बसों में किराया 2.19 रुपये के हिसाब से लिया जाएगा। कई जगहों पर टोल टैक्स की वजह से और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

उत्तराखंड की रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा, जानें सभी जिलों का नया किराया

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments