HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी मुखर

बागेश्वर: प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी मुखर

👉🏻 परिषद ने उच्च शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बद्रीदत्त पांडे कैंपस में एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश तिथि आगे बढ़ाने की मांग मुखर होने लगी है। इस मांग को लेकर अभाविप ने एक ज्ञापन कैंपस निदेशक के माध्यम से निदेशक उच्च शिक्षा को भेजा है।

परिषद से जुड़े छात्र सोमवार को कैंपस में एकत्रित हुए। यहां प्रभारी कैंपस निदेशक जीएस गड़िया से मिले। उन्हें उच्च शिक्षा निदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि एमए,एमएससी तथा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल पर वेरिफाई करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। गत दिनों छात्रसंघ चुनाव व दीपावली अवकाश के कारण कई छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाए हैं। परीक्षाफल में भी त्रृटियों के कारण भी प्रवेश नहीं मिल पाया है। इस कारण कई सीटें अभी भी रिक्त हैं। उन्होंने छात्र हितों को देखते हुए प्रवेश तिथि में विस्तार करने की मांग की है, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में सौरभ जोशी, आशीष कुमार, योगेश जोशी, खजान टंगड़िया, पवन मेहता, हरीश कुमार व चंदन कोरंगा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments