HomeBreaking Newsसरिता की ऐतिहासिक जीत पर जमकर उड़े अबीर—गुलाल, खैरना बाजार में रोड—शो

सरिता की ऐतिहासिक जीत पर जमकर उड़े अबीर—गुलाल, खैरना बाजार में रोड—शो

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

नैनीताल आरक्षित सीट से सरिता आर्य ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद क्षेत्र भ्रमण किया और जनता का आभार जताया। इस दौरान उनका जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और अबीर—गुलाल उड़ाकर जश्न भी मनाया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उल्लेखनीय है कि नैनीताल आरक्षित सीट से सरिता ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को पराजित कर जहां विगत पराजय का बदला ले लिया, वहीं सियासत में एक बड़ा कद हासिल कर लिया है। ज्ञात रहे कि घोषित परिणाम के अनुसार सरिता आर्य को 31770 और संजीव आर्य को 23889 मत मिले हैं। यानी 7 हजार 881 मतों से सरिता ने संजीव को पराजित किया है। याद दिला दें कि वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से वह संजीव आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में सरिता 7 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हारी थीं। अतएव माना जा रहा है कि सरिता ने अपनी हार का बड़े ही शानदार ढंग से बदला लिया है।

इधर सरिता आर्य द्वारा बेतालघाट, गरमपानी, खैरना का भ्रमण करके जनता का आभार व्यक्त किया गया। खैरना बाजार में उन्होंने कार्यकर्ताओं संग रोड शो भी किया। उन्होंने आम जनता को विश्वास दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी उतरते हुए जन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करेंगी। इस दौरान सरिता आर्य के स्वागत में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नागरिकों का कहना था कि बेहद सरल व हंसमुख स्वभाव की सरिता आर्य ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्हें पूरी आशा है कि सरिता आर्य क्षेत्र की सबसे सफल विधायकों में अपना नाम दर्ज करेंगी और जनता के दिलों पर उनका राज रहेगा। रोड शो व स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments