HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: भगाई गई नाबालिग लड़की ग्वालियर में मिली, भगाने वाला आरोपी भी...

Bageshwar: भगाई गई नाबालिग लड़की ग्वालियर में मिली, भगाने वाला आरोपी भी दबोचा

ADVERTISEMENTS

  • पीड़ित बालिका का मेडिकल कराया, आरोपी को जेल भेजा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नाबालिग को भगाकर ले गए एक आरोपी को पुलिस ग्वालियर से गिरफ्तार कर लाई। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपित को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मामले के मुताबिक बीते चार मई को कोतवाली क्षेत्र की निवासी 17 वर्षीय बालिका एकाएक लापता हो गई। उसकी मां ने गुमशुदगी दर्ज की। धारा 365 में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कोतवाली को दिशा-निर्देश जारी किए। टीम गठित की गई और सर्विलांस के जरिए लापता बालिका की लोकेशन मध्यप्रदेश के ग्वालियर आई। पुलिस टीम वहां रवाना हुई और नाबालिग के साथ ही आरोपित उदयराज पुत्र बसंत राज निवासी घोसपुरा नंबर एक, हजीरा को गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपित के विरुद्ध धारा- 363/376(2)(एन) और 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। टीम में एसआइ निधि शर्मा, कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, प्रियंका आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments