HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: पांच दिनी रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण शुरू

Bageshwar: पांच दिनी रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण शुरू

  • विधायक सुरेश गढ़िया ने हरी झंडी दिखाकर राफ्टरों को किया रवाना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रायोजित व कुमाऊं मंडल विकास निगम के तत्वावधान में यहां पांच दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया गया है। आरे से लेकर सैंज तक यह प्रशिक्षण चलेगा। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने हरी झंडी दिखाकर राफ्टरों को रवाना किया और खुद भी सरयू की लहरों का आनंद लिया।

ADVERTISEMENTS

आरे में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि साहसिक खेलों व धार्मिक तीर्थाटन की जिले में अपार संभावना है। प्रकृति ने जिले में सबकुछ दिया है। जरूरत उसे पहचानने की है। पर्यटन को नई दिशा देने के लिए सरकार नई सोच के साथ काम कर रही है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि पिंडारी को इस बार ट्रैक ऑफ द इयर चुना गया है। इससे जिले को नई पहचान मिली है। अन्य ग्लेशियरों को भी विश्व स्तर की पहचान मिलेगी।

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने सभी का स्वगात किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कुमंविनि के दिनेश गुरुरानी ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरे से लेकर सैंज तक राफ्टिंग चलेगी। प्रशिक्षण प्राप्त युवा इसका संचालन करेंगे। इसके बाद विधायक, जिला पर्यटन अधिकारी समेत अन्य लोगों ने रिवर राफ्टिंग का आनंद लिया।इस दौरान हरीश जोशी महेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments