HomeBreaking Newsउत्तराखंड के पूर्व सीएम की बेटी आरुषि निशंक से 04 करोड़ रुपये...

उत्तराखंड के पूर्व सीएम की बेटी आरुषि निशंक से 04 करोड़ रुपये की ठगी

मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसरों पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के पूर्व सीएम की बेटी अरुषि से चार करोड़ रुपये की ठगी
उत्तराखंड के पूर्व सीएम की बेटी अरुषि से चार करोड़ रुपये की ठगी

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अभिनेत्री और निर्माता आरुषि निशंक (Arushi Nishank) एक बड़ी ठगी का शिकार हो गई है। आरोप है कि फिल्म में काम दिलाने के नाम पर उनसे पूरे चार करोड़ रुपये ठग लिये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस ने ठगी के आरोप में मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर, मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ देहरादून के कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि अभिनेत्री अरुषि अपनी प्रोडक्शन फर्म हिमश्री फिल्म्स के तहत फिल्म निर्माण और एक्टिंग से जुड़ी है।

पूर्व सीएम की बेटी आरुषि ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि मुंबई के प्रोड्यूसर मानसी और वरुण बागला ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने खुद को मिनी फिल्म्स प्रा. लि. के डायरेक्टर बताते हुए कहा कि वे आंखों की गुस्ताखियां फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं।

इन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक और मुख्य भूमिका है, जिसे अरुषि को निभाने के लिए ऑफर किया गया। लेकिन इसके लिए शर्त रखी गई कि उन्हें पांच करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा, जिससे उन्हें फिल्म की कमाई में बीस प्रतिशत का हिस्सा मिलेगा। उन्होंने वादा किया कि अगर अरुषि को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई या वे संतुष्ट नहीं हुईं तो उनकी रकम पंद्रह प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दी जाएगी।

फिल्म के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे सीएम धामी

अरुषि ने इन बातों पर भरोसा कर लिया और 9 अक्तूबर 2024 को हिमश्री फिल्म्स और मिनी फिल्म्स के बीच एमओयू साइन हुआ। इसके बाद 10 अक्तूबर 2024 को उन्होंने पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये दिए। लेकिन बाद में अलग-अलग दबाव और बहानों से उनसे 19 नवंबर 2024 को 1 करोड़, 27 अक्तूबर 2024 को 25 लाख, और 30 अक्तूबर 2024 को 75 लाख रुपये और ले लिए गए। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म के सेट पर उद्घाटन समारोह में भाग लिया था।

पूर्व सीएम की बेटी Arushi Nishank से हुई कथित ठगी चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा इस बात की भी है कि बड़े नेताओं के बच्चों के पास कितनी अकूत रकम रहा करती है, जो वह चार करोड़ रूपये एक फिल्म में काम मिलने के आश्वासन मात्र पर खर्च कर दिया करते हैं।

आरुषि निशंक एक बड़ी ठगी का शिकार
आरुषि निशंक एक बड़ी ठगी का शिकार
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments