HomeUncategorizedहल्द्वानी : राज्यभर में फैलाया जायेगा 'नशा नहीं रोजगार दो' जन अभियान

हल्द्वानी : राज्यभर में फैलाया जायेगा ‘नशा नहीं रोजगार दो’ जन अभियान

संयोजक मंडल का किया गया गठन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। प्रदेश में चल रहे ‘नशा नहीं रोजगार दो’ जन अभियान को प्रदेश में व्यापक स्तर पर फैलाया जायेगा। कैरियर लॉन्चर इंस्टिट्यूट, कालाढूंगी रोड में आयोजित बैठक में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और जन संगठनों ने इस यह फैसला लिया। अभियान को लेकर हल्द्वानी में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
जन संगठनों की बैठक में लिया गया निर्णय
जन संगठनों की बैठक में लिया गया निर्णय

बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या और रोजगार के अवसरों की कमी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि आंदोलन के 41 साल बाद भी उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का अभाव और नशे का बढ़ता हुआ प्रभाव एक गंभीर समस्या बनी हुई है, जो राज्य के युवाओं के लिए अभिशाप बनकर उभर रही है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ‘नशा नहीं रोजगार दो’ अभियान को अब वृहद स्तर पर पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इसके लिए हल्द्वानी में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसमें संयोजक अशोक डालाकोटी, सह संयोजक भुवन चन्द्र जोशी, सचिव एडवोकेट मोहन काण्डपाल, विनोद जोशी, उत्तम बिष्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, यतीश पंत, संकल्प जोशी, संगीता पांडे, नेहा वैला, देवी दत्त पड़लिया, जमन सिंह मनराल, जीतेंद्र तिवारी, अजय, सुनील रौतेला, एम पी साह जैसे सदस्य शामिल हैं।

समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक, सभा और विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्य चौराहों और कालोनियों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और इसके खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, भुवन जोशी, डॉ भूपेंद्र, लीला बोरा, अजय कुमार, भूपाल सिंह धपोला, दीवान सिंह खनी, दिनेश चन्द्र उपाध्याय, पूरन बिष्ट, डॉ. निर्मल जोशी, उछास की भावना पाण्डे, आसिफ, रवीन्द्र सिंह, आर डी जोशी, उच्चतम न्यायालय के एडवोकेट रवींद्र गड़ियाचिन्ता राम, बसन्त पांडे समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

यह बैठक नशे और बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है, जिससे राज्यभर में व्यापक बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments