HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिग : गन्ने के खेत में मिला मरणासन्न व्यक्ति, गले की...

रुद्रपुर ब्रेकिग : गन्ने के खेत में मिला मरणासन्न व्यक्ति, गले की नस कटी हुई थी, हल्द्वानी रेफर

रुद्रपुर। भूरारानी क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में एक युवक लहू लुहान हालत में मिला है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है। युवक के गले पर कटे के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है कि युवक के गला रेत कर उसे गन्ने के खेत में फेंका गया था, लेकिन खेत मालिक के ऐन वक्त पर वहां पहुंच जाने क कारण फिलहाल उसकी जान बच गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में मिले युवक को चिकत्सिालय पहुंचाा गया। युवक की पहचान रवि हीरा के रूप में की गई है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष होगी। उसे डिवाइन पार्क का रहने वाला बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments