HomeAccidentUttarakhand Breaking : आम के पेड़ से टूटी शाखा ने ले ली...

Uttarakhand Breaking : आम के पेड़ से टूटी शाखा ने ले ली पूर्व बीडीसी मेंबर की जान

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

ADVERTISEMENTSAd

कहते हैं कि मौत के आने का न कोई निश्चित वक्त होता और न समय। ऐसा ही कुछ रामनगर में घटित हुआ है। यहां हुए एक दर्दनाक हादसे में अपने ही घर के आंगन में बैठे पूर्व बीडीसी सदस्य की सर के ऊपर पेड़ की विशाल शाखा गिरने से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोई गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य गिरधर सिंह नेगी बुधवार को घर के बाहर बैठे हुए थे। वह अपने घर के आंगन में ही एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। इसी बीत अचानक उनके सर पर आम के पेड़ की एक विशाला टहनी टूटकर गिर गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आर्मी कोचिंग कर रहे छात्र ने जहर खाकर दे दी जान

जिससे लगी चोट से वह घायल हो गये। लहुलूहान हालत में परिजन उन्हें पहले रामनगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले या। जहां से हालत गम्भीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल पहुंच पाते इससे पहले रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

उत्तराखंड : यहां जंगली मशरूम की सब्जी खाने से दादा—दादी व पोती की मौत

मृतक गिरधर सिंह 02 बार छोई के प्रधान और डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्रसंघ के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी मंजू नेगी, बेटे आदित्य नेगी और हर्षित नेगी हैं। उनके निधन से यहां शोक की लहर दौड़ गई है। एक प्रतिष्ठित जन प्रतिनिधि की इस तरह मौत हो जायेगी कोई कल्पना भी नही कर सकता।

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठेंगी उत्तराखंड की बेटी नेहा जोशी

उत्तराखंड : यहां नेशनल हाईवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments