HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : मोदी सरकार ने किया अमर जवान ज्योति का अपमान...

Almora News : मोदी सरकार ने किया अमर जवान ज्योति का अपमान : आकांक्षा ओला

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवम् उत्तराखंड मीडिया कार्डिनेटर आकांशा ओला आज अल्मोड़ा पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ वार्ता भी की। उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। खास तौर पर उन्होंने इंडिया गेट में स्थापित अमर ज्योति का नया नामकरण करने पर मोदी सरकार को घेरा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने कहा कि अमर जवान ज्योति पिछले 50 सालों से अनवरत जल रही है। ये हमारे शौर्य, साहस, बलिदान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है, लेकिन आज उसे बुझा दिया जाएगा। इंडिया गेट पर 50 वर्षों से स्थापित अमर ज्योति का नया पता अब वॉर मेमोरियल होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब किसी राजा के महल के निर्माण के लिए शहीदों के बलिदान और शौर्य के प्रतीकात्मक स्थान को बदल दिया जाये और अनवरत जलने वाली लौ को बुझा दी जाए तो ये न सिर्फ उस राजा के मनमानी की कहानी कहती है। इससे यह साबित होता है कि देश के मुखिया का शहीदों के प्रति उसके दिल में कितना सम्मान है।

उन्होंने कहा कि इसे वीर जवानों के शौर्य, बलिदान व देश के धरोहरों को खत्म करने की क्रोनोलॉजी समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले जालियावाला बाग में लेजर शो करवा कर वहां सैकड़ों शहीदों का अपमान किया गया, फिर गांधी का देश के प्रति त्याग व सपर्मण को कम करके दिखाने के लिए अहमदाबाद के गांधी आश्रम जैसी पुरानी धरोहर को भी बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या इस अमर जवान ज्योति को विस्थापित करने का उद्देश्य सिर्फ सेंट्रल विस्टा (मोदी महल) का निर्माण करना है ? जिस प्रकार किसान बिल से पहले भाजपा सरकार ने किसानों से सलाह लेना जरूरी नहीं समझा, ठीक उसी प्रकार इतने बड़े निर्णय से पहले एक बार भी शहीदों के परिजनों से विचार करना जरूरी नहीं समझा। यह भारतीय सेना की शौर्य, बलिदान एवं अदम्य साहस का अपमान है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य,बलिदान के प्रतीक स्वरूप इस अमर जवान ज्योति को प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने वीर शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में स्थापित किया था।

अमर जवान ज्योति की ज्योत हिंदुस्तान में करोड़ों देशभक्तों के लिए मंदिर की ज्योति की तरह है। ये बलिदानियों का मंदिर है।जिस तरह मंदिर की ज्योत को विस्थापित नहीं किया जा सकता उसी प्रकार अमर जवान ज्योति का विस्थापन भी संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार चाहती तो देश के शौर्य, बलिदान, त्याग, तपस्या, वीरता के लिए दो जगहों पर ज्योति जलवा सकती थी। मौजूदा भाजपा सरकार ने 16 दिसंबर 2021 को विजय दिवस के सरकारी कार्यक्रम में 1971 के भारत-पाक युद्ध के ऐतिहासिक विजय के वक्त भारत का नेतृत्व करने वाली श्रीमती इंदिरा गांधी का नाम भी हटा दिया।

उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ज्योति तो बुझा देगी, लेकिन करोड़ों भारतीयों के दिल में श्रीमती इंदिरा गांधी व भारतीय सेना के प्रति आदर, सम्मान, समपर्ण की लौ को नहीं बुझा सकती। पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव पारितोष जोशी, मीडिया कार्डिनेटर रमेश मेलकानी, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments