HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: प्रशिक्षण की सीख को बेहतर तरीके से समझना जरूरी—वंदना, जिला...

Almora News: प्रशिक्षण की सीख को बेहतर तरीके से समझना जरूरी—वंदना, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को समझाई बारीकियां

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा में दो जगहों तीन दिवसीय प्रशिक्षण
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिले में तैनात पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम का तीन दिवसीय पहला प्रशिक्षण सोमवार को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा के उदयशंकर नाट्य एकेडमी तथा एसएसजे आडिटोरियम में प्रारम्भ हो गया है। 19 जनवरी तक चलने वाली इस तालीम में मतदान प्रक्रिया का सैद्धान्तिक व ईएवीएम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन इन दोनों स्थलों में कुल 1200 मतदान कार्मिक शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में मिल रही जानकारी को भली—भांति समझ लें और हर शंका का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही करवा लें, ताकि मतदान दिवस को किसी प्रकार की कोई समस्या पैदा नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध पुस्तिका का भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों की निर्वाचन में समान जिम्मेदारी होती है। इसलिए जरूरी है कि आपसी समन्वय से साथ आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतन्त्र में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मतदान कार्मिकों की होती है और वर्तमान में कोविड संक्रमण के चलते जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदान पार्टी, जो निर्वाचन आयोग के अधीन रहकर कार्य करती है, इस दौरान वह निर्धारित स्थल पर ही रूकेगी। इस दौरान किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों से कहा कि वह स्वयं हौंसला रखें और अन्य कार्मिकों का भी हौसला बढ़ाये। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर निर्धारित प्रारूप में समय-समय पर जो भी सूचनायें मुख्यालय को भेजी जानी होती है, उन्हें समय से उपलब्ध कराते हुए अपना मोबाइल ऑन रखें।
प्रशिक्षण के पहले दिन कार्मिकों को मॉकपोल से लेकर मतदान प्रारंभ और समाप्ति तक होने वाले निर्वाचन कार्य, मतदान की गोपनीयता और जरूरी सावधानियां समझाई गई। दो-दो पालियों में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार एवं बुधवार को भी जारी रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट, नोडल अधिकारी ईवीएम केएन तिवारी, मास्टर ट्रेनर डा. कपिल नयाल, विनोद राठौर, राजेश बिष्ट, रिटर्निंग अधिकारी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments