HomeUttarakhandAlmoraविधायक माहरा ने वितरित किए मोबाइल टैबलेट, सरकार से पूछा यह सवाल...

विधायक माहरा ने वितरित किए मोबाइल टैबलेट, सरकार से पूछा यह सवाल !

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही मोबाइल टैबलेट योजना का शुभारम्भ विधायक करन माहरा ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में बालिकाओं को को मोबाइल टैबलेट वि​तरित करने के साथ किया। विधायक ने इस योजना के लिए सीएम का आभार तो जताया, लेकिन वह टैबलेट की वास्तविक कीमत और विद्यार्थियों के खाते में डाली जा रही धनराशि को लेकर सवाल पूछने से भी नहीं चूके।

बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक ने कक्षा 10 एवं कक्षा 12की छात्राओं को मोबाइल टैबलेट वितरित किये। इससे पूर्व विधायक माहरा ने दीप प्रज्जविलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। (आगे पढ़ें, ख़बर जारी है)

विधायक करन माहरा ने अपने संबोधन में सीएम का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन माध्यम से चलने वाली पढ़ाई कर रही छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों का आभार भी जताया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी चांद सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या बिशौला देवी, सांसद प्रतिनिधि मोहन नेगी, वरिष्ठ नेता दीप भगत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह, पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सरकार बताये, टैबलेट खरीद में क्या होने जा रहा था घोटाला : माहरा

इस मौके पर विधायक करन माहरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोबाइल टैबलेट की खरीद में घोटाले का मामला उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उनके संज्ञान में यह मामला आया था कि जो टैबलेट 9 हजार कुछ रूपये का है, उसको 14 से 15 हजार के बीच खरीदा जा रहा है, जो कि एक बहुत बड़ा घोटाला था। चूंकि 2 लाख 60 हजार टैबलेट पूरे प्रदेश में खरीदे जा रहे थे। यह घोटाला 100 करोड़ से अधिक का बैठ रहा था। जब उन्होंने इस मामले को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस करी तो सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। तब यह तय हुआ कि अब डायरेक्ट लाभार्थी के खाते में 12 हजार के हिसाब से डाला जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी बड़ा सवाल यह है कि सरकार जिस टैबलेट को 14 हजार 500 में खरीद रही थी, तो बच्चों के खाते में 12 हजार ही क्यों डाल रहे हैं। यदि 12 हजार में ही टैबलेट आ रही है तो यह स्पष्ट हो चुका है कि पूर्व में सरकार टैबलेट खरीद में बड़ा घोटाला करने जा रही थी। सरकार को इसमें अपना जवाब देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments