HomeNationalबसपन का प्यार गाने से पॉपुलर हुए सहदेव का एक्सीडेंट, अस्पताल में...

बसपन का प्यार गाने से पॉपुलर हुए सहदेव का एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज – बादशाह बोले ‘दुआ करो’

ADVERTISEMENTS

सुकमा। बसपन का प्यार गाना गाकर ख्याति पाने वाले सहदेव दिर्दो मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। सहदेव को घायल अवस्था में सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका हालचाल जानने कलेक्टर विनीत बंदनवार और एसपी सुनील शर्मा पहुंचे और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए गए।

दोनों अफसरों ने जगदलपुर के न्यूरोलॉजिस्ट से चर्चा के बाद सहदेव को जगदलपुर मेड‍िकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटना की खबर सुन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सुकमा कलेक्टर को फोन कर सहदेव का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। News WhatsApp Group Join Click Now

CMO ऑफ‍िस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। लिखते हैं- ‘मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने सहदेव दिर्दो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार @SukmaDist को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है’।

दिल्ली में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा, स्कूल-कॉलेज हुए बंद- कर्फ्यू के समय में बदलाव

बादशाह भी हुए सहदेव के मुरीद
बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह से मुलाकात के बाद जब वे सुकमा वापस लौटे तो लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ी। अपनी गाय‍िकी से रातोरात सोशल मीड‍िया पर ट्रेंड होने वाले सहदेव ने बादशाह तक को अपना मुरीद बना लिया। सहदेव ने उनके बुलावे पर दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात भी की। रायपुर आने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लकमा ने उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन भी बच्चे के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा।

स‍िंगर-रैपर बादशाह ने भी ट्वीट कर सहदेव की तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं। वो अभी बेहोश है, अस्पताल के रास्ते में है। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।’

उत्तराखंड में कोरोना के 44 नए केस, नैनीताल में 10 नए मरीज- जानें अपने जिले का हाल

हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 44 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments