HomeUttarakhandAlmoraबिनसर महादेव की छटा निहार गदगद हुए स्कूली बच्चे, SICS का शैक्षिक...

बिनसर महादेव की छटा निहार गदगद हुए स्कूली बच्चे, SICS का शैक्षिक भ्रमण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सांई इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल अल्मोड़ा, नृसिंहबाड़ी की ओर से आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र—छात्राओं ने रानीखेत के ऐतिहासिक सोनी बिनसर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने सुरम्य वन्य क्षेत्र में स्थित पर्यटक स्थल का भरपूर आनंद उठाया।

उल्लेखनीय है कि देवदार के घने वन के मध्य में स्थित बिनसर महादेव का पवित्र मंदिर स्थित है। दिव्यता और आध्यात्मिक माहौल के साथ ही यह स्थान अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि बिन्सर महादेव 9 से 10 वीं सदी के मध्यम में बनाया गया था। इसके अलावा मंदिर स्थापना के पीछे कई जन श्रुतियां भी हैं। अतएव इसका धार्मिक के अलावा ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां गणेश, हर गौरी और महिष मर्दिनी की आक​र्षक मूर्तियां स्थापित हैं। यह मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए भी जाना जाता है। महेश मर्दिनी की मूर्ति 9 वीं शताब्दी की तारीख में ‘नगरी लिपी’ में ग्रंथों के साथ उत्कीर्ण है। माना जाता है कि यह मंदिर अपने पिता बिंदू की याद में राजा पिठ्ठ द्वारा निर्मित है और इसे बिंदेश्वर मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। देवदार, पाइन और ओक के जंगल से घिरा हुआ यह मंदिर वर्तमान दौर में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। (आगे पढ़ें, ख़बर जारी है)

भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रबंधक कृष्णा पालीवाल, प्रधानाचार्या सीमा पालीवाल, शिक्षिका दीपमाला, मीना आर्या, रिंकी नंदा, दिव्या बोरा, उमा कोरंगा, परिचारिका मंजू आर्या व इंद्रा टम्टा बच्चों के साथ मौजूद रहे। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में कक्षा 03 से 08 तक के कुल 28 छात्र—छात्राएं व 08 शिक्षिक—शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments