HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गम्भीर

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गम्भीर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां रामपुर रोड में अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक गम्भीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से मिलक रामपुर निवासी 23 वर्षीय हरीश राठौर पुत्र मेन चन्द राठौर यहां तीनपानी में रहकर फास्टफूड का ठेला लगाता था। बताया कि वह बीते दिवस रूद्रपुर निवासी अपने चाचा की शादी में शामिल होने गया था। देर रात वापस लौटते समय रामपुर रोड, बेलबाबा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे हरीश समेत उसका भाई शिव बहादुर, साथी पप्पू व चालक घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया हे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments