HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां बाइक सवार युवकों ने किसान की गोली मारकर...

Uttarakhand Breaking : यहां बाइक सवार युवकों ने किसान की गोली मारकर की हत्या, हड़कंप – आरोपी फरार

रुड़की। यहां हरिद्वार जिले के रुड़की में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, यहां दो बाइकों में सवार चार युवकों ने एक किसान पर गोलियां बरसा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बालावाली निवासी 40 वर्षीय ऋषि पाल पुत्र काले राम ट्रैक्टर से लक्सर के कुंडी गांव भगवानपुर में आया था। जहां रास्ते में दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंचे जिन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया मृतक किसान की हत्या के पीछे पुरानी जमीनी रंजिश की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस का दावा है। कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक की भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका

लड़कियों की शादी की उम्र अब 18 से बढ़कर 21 साल होगी

उत्तराखंड : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments