HomeBreaking NewsBig Breaking : हेलिकॉप्टर हादसे के इकलौते सर्वाइवर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह...

Big Breaking : हेलिकॉप्टर हादसे के इकलौते सर्वाइवर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

ADVERTISEMENTS

CNE REPOTER

तमिलनाडु के कुन्नूर में गत बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया है। हादसे में इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रपु कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

ज्ञात रहे कि इस दर्दनाक हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी। वरुण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा था। ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को गत दिनों तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। गत 8 दिसंबर को हुई दुर्घटना के बाद ग्रुप कैप्टन को गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर है।

वायुसेना के आधिकारिक Twitter handle से इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में कहा गया है कि, कैप्टन वरुण सिंह ने आज सुबह आखिरी सांस ली। वो 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। IAF ने एक ट्वीट में कहा, ”भारतीय वायुसेना गहरे दुख के साथ सूचित कर रहा है कि 8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए साहसी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया। भारतीय वायुसेना संतप्त परिवार को सांत्वना देती है और उनके साथ खड़ी है।”

यहां यह उल्लेखनीय है कि Gallantry Award Winner Group Captain Varun Singh सैन्य परिवार से आते हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी वरुण सिंह का परिवार तीनों सेनाओं से जुड़ा है- जल, थल और नभ। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इंडियन एयरफोर्स (IAF) से हैं। उनके पिता Retired Colonel KP Singh Army Air Defense (AAD) रेजिमेंट में थे। कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं।

वरुण का परिवार इन दिनों भोपाल में रहता है। वरुण सिंह को इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर President Ram Nath Kovind ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उन्हें यह अवॉर्ड flying control system खराब होने के बाद भी 10 हजार फीट की ऊंचाई से तेजस विमान की सफल लैंडिंग कराने पर दिया था। वरुण ने आपदा के समय धैर्य नहीं खोया और आबादी से दूर ले जाकर विमान की सफल लैंडिंग कराई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments