HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : होम क्वारेंटाइन में युवक ने दम तोड़ा, खांसी-जुखाम से...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : होम क्वारेंटाइन में युवक ने दम तोड़ा, खांसी-जुखाम से पीड़ित युवती का भी निधन

ADVERTISEMENTSAd

काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र में आज सुबह हुई दो अलग अलग मौतों से सनसनी फैल गई है। पहली घटना में दिल्ली से लौटे एक 29 वर्षीय युवक ने होम क्वारेंटाइन के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी घटना में खांसी जुखाम से पीढ़ित एक युवती का निधन हो गया। युवक को हृदय संबधी बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार जसपुर खुर्द स्थित गौरी बिहार की गली नं 3 निवासी युवक बीती शाम चार बजे दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 से आया था।

आज सुबह लगभग पांच बजे उसकी अपने घर पर मौत हो गई। होम क्वारंटाइन में युवक की मौत की खबर से हड़कंप मचना स्वाभाविक है। सूचना पाकर आईटीआई पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर मनोज देव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को एक कमरे में रखवा दिया, साथ ही अन्य परिजनों को अलग कर दिया। उधर, नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि युवक के पिता के मुताबिक युवक का दिल्ली के अस्पताल से इलाज चल रहा था।

बीती रात तीन बजे तक उनकी अपने पुत्र से बात हुई थी। तब उसने नींद न आने की बात की थी। उसके बाद वह सो गये सुबह साढ़े पांच बजे जब घर के अन्य सदस्य उठे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई। उधर टांडा उज्जैन मौहल्ले की निवासी 22 वर्ष की युवती की मौत हो गई है। डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि युवती को तीन चार दिन से खांसी बुखार था। जिसका उपचार चल रहा था। आज सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के सैंपल लिये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments