HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : गलवान झड़प में चीन का कमांडिग आफीसर भी मारा...

ब्रेकिंग न्यूज : गलवान झड़प में चीन का कमांडिग आफीसर भी मारा गया, एंबुलेंस व स्ट्रेचरों पर ले जाए गए शव व जख्मी

नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी के पास हुई हिंसक झड़प में चीन के कमांडिग औफीसर की भी मौत हुई है। बॉर्डर के पास हुए तनाव के बाद बड़ी संख्या में एम्बुलेंस, स्ट्रेचर पर घायल और मृत चीनी सैनिकों को ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चीन के करीब 40 से अधिक सैनिक हताहत हुए हैं। हालांकि, चीन ने अपनी ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

ADVERTISEMENTSAd

सूत्रों के अनुसार, इस घटना में चीन का भी एक कमांडिंग अफसर मारा गया है, जो कि झड़प की अगुवाई कर रहा था। इधर भारतीय सेना के भी कमांडिंग अफसर की इस झड़प में जान गई थी। सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक 15-16 जून की रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई, उसमें चीन को बड़ा नुकसान हुआ है।

इस नुकसान के अनुमान का आधार ये है कि चीन बॉर्डर पर स्ट्रेचर, एम्बुलेंस के जरिए घायल-मृत सैनिकों को ले जा रहा है। इसके अलावा गलवान नदी के पास चीनी हेलिकॉप्टर की हलचल बढ़ी है, जिसके जरिए सैनिकों को ले जाया जा रहा है। इसके अलावा जो सैनिक चीन के साथ हुई इस झड़प में शामिल थे, उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है।

हालांकि, चीन को कितना नुकसान हुआ है इसका सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। हालांकि 40 के करीब की संख्या बताई जा रही है। इससे पहले मंगलवार को भी ग्लोबल टाइम्स की ओर से इस बात को स्वीकारा गया था कि चीन को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन बाद में वह संख्या बताने से मुकर गया था, इसके अलावा चीनी विदेश मंत्रालय ने भी कोई संख्या नहीं दी थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments