HomeBreaking NewsUttarakhand : डीजीपी अशोक कुमार ने किया दरोगा को निलंबित, ये रही...

Uttarakhand : डीजीपी अशोक कुमार ने किया दरोगा को निलंबित, ये रही वजह

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने लापरवाही बरतने पर सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। व्यक्ति की मौत के मामले में देरी से अभियोग पंजीकृत करने और कार्यवाही में विलंब के चलते डीजीपी ने यह सख्त एक्शन लिया है। साथ ही उन्होंने जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में ढिलाई बरतेगा, उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मामले के अनुसार, देहरादून निवासी डॉ. पीयूष मित्तल ने 25 नवम्बर को DGP अशोक कुमार, को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने बताया कि, 4 नवम्बर को शिवाजी धर्मशाला के पास उनके ससुर को दो व्यक्तियों ने तेजी और लापरवाही से स्कूटी से टक्कर मारकर गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया था और साथ में एक दुकान से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज भी निकाल कर दिए, जिसमें पुलिस को अभियुक्तों का फोटो भी मिल गया था। परंतु अभी तक पुलिस द्वारा किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इस गंभीर घटना पर भी उसका संज्ञान न लेने, अभियोग देर से पंजीकृत करने और कार्यवाही करने में विलम्ब करने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उपनिरीक्षक सनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर पुलिस अधीक्षक नगर से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)देहरादून को निर्देशित किया है।

Uttarakhand Breaking : यहां टाटा सूमो गिरी गहरी खाई में, हादसे में चालक की मौत, दो घायल

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि, अपराध के घटित होने पर पीड़ित व्यक्ति पुलिस थाने पर पुलिस से वैधानिक कार्यवाही हेतु अनुरोध करता है। पीड़ित को रिलीफ मिले, इसके लिए पुलिस द्वारा विधि अनुसार तत्काल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित व्यक्ति को वैधानिक सहायता उपलब्ध कराते हुए अपराधियों के विरुद्ध तत्परता से शीघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे पीड़ित का पुलिस पर विश्वास बना रहे और आम जनमानस में पुलिस की सकारात्मक छवि बने।

उन्होंने कहा कि, समय-समय पर पुलिस मुख्यालय से इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी होते रहते हैं। इसके बावजूद भी एक ऐसा दृष्टांत सामने आया है जो अत्यन्त आपत्तिजनक और बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में ढिलाई बरतेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज स्टेशन से दिनदहाड़े चोरी हुई सीसीटीवी की एलसीडी, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments