Uttarakhand Breaking : यहां टाटा सूमो गिरी गहरी खाई में, हादसे में चालक की मौत, दो घायल

0

रुद्रप्रयाग। नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर लगभग पौने दो बजे एक टाटा सूमो घोलतीर से डांडाखाल की तरफ जा रही थी। सूमो नगरासू से लगभग पांच किमी आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन स्वामी व चालक 30 वर्षीय गजेंद्र लाल पुत्र स्व. बलवीर लाल, निवासी गगोठ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य सवार विनोद लाल और महावीर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घोलतीर पुलिस चौकी से टीम घटनास्थल पर पहुंची।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज स्टेशन से दिनदहाड़े चोरी हुई सीसीटीवी की एलसीडी, मचा हड़कंप

वहीं, पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद से गगोठ गांव में मातम पसरा हुआ है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand : 16 दिसंबर को देहरादून आ रहे है राहुल गांधी, करेंगे जनसभा को संबोधित

Uttarakhand : CPU के लिए बड़ा आदेश जारी, अब गृह जनपद में नहीं मिलेगी तैनाती

ADVERTISEMENTS