HomeUncategorizedअल्मोड़ा : शराब पीकर हुडदंग मचाने व नियमों का उल्लंघन करने पर...

अल्मोड़ा : शराब पीकर हुडदंग मचाने व नियमों का उल्लंघन करने पर 27 पर कार्यवाही, 01 गिरफ्तार

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कोरोना काल में लॉक डाउन क नियमों का पालन करवाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं। आदेश के अनुपालन में लाॅक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कुल 05 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर रमेश सिंह बोरा द्वारा चैकिंग के दौरान मनी रोड सोमेश्वर के पास जयपाल सिंह पुत्र तारा सिह निवासी मल्ली लखनाडी सोमेश्वर को न्यूसैंस पैदा करने व शराब पीकर हंगामा करने पर गिरफ्तार करते हुए धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 21 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 19800 रूपये संयोजन जमा करवाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments