HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एसएसपी ने आज के कोरोना वाॅरियर्स कानि अनिल धामी और...

अल्मोड़ा : एसएसपी ने आज के कोरोना वाॅरियर्स कानि अनिल धामी और ग्राम प्रहरी धनराम को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ द्वारा रोज ऐसे पुलिस कार्मिक एवं आम नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है, जो लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन ‘कोरोना वॉरियर ऑफ द डे’ से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भी दो लोगों को सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कानि 271 अनिल धामी, मासी चौकी, थाना चौखुटिया मासी बैरियर पर महत्वपूर्ण ड्यूटी केे अतिरिक्त के बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों को जलपाल आदि वितरित किये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहे हैं। आनन्द प्रसाद पुत्र श्री धनराम ग्राम प्रहरी छानी ल्वेशाल द्वारा लाॅक डाउन से अब तक बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वालों को होमक्वारंटाइन का पालन कराते हुए जागरूक भी किया गया। थाने से दिये गये आदेश-निर्देशों का त्वरित पालन कराया जा रहा है। दोनों योद्वाओं को आज सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments