HomeAccidentदु:खद : गुजरात के गोधरा में ट्रेन से कटकर बागेश्वर के युवक...

दु:खद : गुजरात के गोधरा में ट्रेन से कटकर बागेश्वर के युवक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसके बाद बागेश्वर के खर्ककानातोली गांव में मातम पसर गया है। रोजगार की तलाश में गुजरात गये इस गांव के एक युवक की ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार खर्ककानातोली गांव के खर्कू तोक निवासी पवन सिंह राठौर, उम्र 22 साल रोजगार की तलाश में गुजरात गया था। वह घर लौटने रेलवे स्टेशन गया, लेकिन वहां उसकी एक ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा गोधरा रेलवे स्टेशन पर हुआ है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह राठौर पुत्र बलवंत सिंह राठौर करीब 22 ‌दिन पहले ही गुजरात गया था। पूर्व में वह जम्मू की एक कोल्ड स्टोरेज में कार्य करता था। उसके गांव के कई लोग गुजरात में नौकरी करते थे। उसे उम्मीद थी कि गांव के अन्य लोगों की तरह वह भी गुजरात में काम करेगा।

आज गुरुवार की सुबह वो गुजरात से अपने गांव लौटने के लिए निकला तो सुबह चार बजे के आस-पास गोधरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान वो पटरी के नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहां की रेलवे पुलिस ने ग्राम प्रहरी नरेंद्र सिंह कोरंगा को फोन पर इस दर्दनाक हादसे की सूचना दी। पता चला है कि वह अपने माता—पिता का इकलौते पुत्र था। परिजनों की सहमति से युवक का गुजरात में ही अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments