HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : बारूद में विस्फोट, एक गम्भीर, दोनों हाथों के...

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : बारूद में विस्फोट, एक गम्भीर, दोनों हाथों के उड़ गये चिथड़े

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां मछली पकड़ने गया एक अधेड़ बारूद में हुए विस्फोट से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसे एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती किया गया है। अधेड़ के दोनों हाथों के चिथड़े उड़ चुके हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम के गंगानगर का रहने वाला रहमत अली उम्र 52 साल पुत्र महफूज अली बुधवार के रोज रेता भरान के काम से अपने कई साथियों के साथ अमृतपुर की गौला नदी गया था। वहां उन्होंने मछली पकड़ने का मन भी बनाया। दोपहर के वक्त कुछ दोस्त बारूद लेकर नदी तट पर पहुंच गये। इसी बीच रहमत ने मछली मारने के लिए ज्यों ही बारूद नदी में फेंकने का प्रयास किया वह बारूद उसके हाथ में फट गया और उसके दोनों हाथ कई टुकड़ों में बंटते हुए हवा में ही उछल गये।

यह नजारा देख उसके साथ आये दोस्तों के होश भी फख्ता हो गये और वह उसे आनन—फानन में अस्पताल लेकर गये। सड़क तक कंधे पर दोस्त उसे लेकर आये और एक प्राइवेट वाहन से निजि अस्पताल में भर्ती करा दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही रहमत के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार रहमत की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। इधर रहमत के छोटे भाई हसमत ने बताया कि चिकित्सकों ने हाथ की सर्जरी करने के लिए कहा है। फिलहाल, रहमत के दोनों हाथ धमाके में उड़ गए। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी-काठगोदाम रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से सुबह 10 बजे से शाम तक रोड पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहता है। हसरत ने बताया कि सड़क पर काम कर रहे लोगों से आग्रह कर काम रुकवाया। सड़क पर मलबा था, जिसे हटाने में वक्त लगने से इलाज में देरी हुई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments