HomeUttarakhandAlmoraगुरुणाबाज में शिल्पकार सम्मेलन, पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत सहित कई दिग्गज

गुरुणाबाज में शिल्पकार सम्मेलन, पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत सहित कई दिग्गज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल विभिन्न वर्गों को साधने में जुट गये हैं। दलित व शिल्पकारों को साधने के लिए अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा के गुरुणाबाज में आज कांग्रेस द्वारा शिल्पकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत, यशपाल आर्य, गोविन्द सिंह कुंजवाल ने शिरकत की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर तीखे हमले करते हुए बीजेपी को दलित विरोधी बताया। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने संविधान को बचाने के लिए बीजेपी को हटाने की बात कही। वहीं कांग्रेस के दलित नेता यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलित, वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों को ऊपर उठाने का काम किया गया है। जबकि बीजेपी ने अपने कार्यकाल में कमजोर वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड में दलित वर्ग की 19 फीसदी हिस्सेदारी है, ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में दलित और पिछड़ा वर्ग सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत, यशपाल आर्या, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, दीवान सतवाल समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments