HomeUttarakhandAlmoraई श्रम कार्ड बनवाने को उमड़ी नागरिकों की भीड़, व्यापार मंडल का...

ई श्रम कार्ड बनवाने को उमड़ी नागरिकों की भीड़, व्यापार मंडल का अहम योगदान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से लगाये गये ई—श्रम कार्ड को बनाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। व्यापार मंडल इन कैंपों का आयोजन आगे भी जारी रखेगा।

खजांची बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर के पास आयोजित शिविर में श्रमिक संगठनों, मनरेगा संगठन, फड़ श्रमिक, दुकानों में काम करने वाले श्रमिक और कृषि श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा शीघ्र ही नगर के हर क्षेत्र में कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल आप सभी श्रमिकों, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, मनरेगा संगठन श्रमिकों से आग्रह करता है कि अपना शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकार की स्कीमों का फायदा लें। साह ने बताया कि 15 हजार से कम आय वाले व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण करवाने के इच्छुक लोग अपना आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक अवश्य लेकर आएं। यह पंजीकरण प्रधानमंत्री योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

चूंकि यह रजिस्ट्रेशन 31 December 2021 तक ही कराए जाएंगे। शिविर आयोजन में श्रम विभाग के राजू बिष्ट, सीएससी सेंटर से मुकुल तिवारी और मुकुल गोस्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, अमन नज्जौन, राहुल बिष्ट, भुवन वर्मा, शहजाद कश्मीरी, बलवंत राणा, बिलाल खान, मुकेश, संजय, कमलेश आदि व्यापारियों ने विशेष सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments