HomeBreaking Newsसपना चौधरी के बुरे दिन शुरू ! कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी...

सपना चौधरी के बुरे दिन शुरू ! कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

हरियाणवी गानों पर जबरदस्त हिट शो करने वाली बहु प्रसिद्ध डांसर और बिग बॉस जैसे शो में आ चुकी सपना चौधरी के अब बुरे दिन शुरू हो गये हैं। कोर्ट ने सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। सपना चौधरी पर धोखाधड़ी के गम्भीर आरोप लगे हैं।

दरअसल, गिरफ्तारी का यह वारंट 2018 के एक मामले को लेकर जारी हुआ है। लखनऊ की एक कोर्ट उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। सपना चौधरी पर आरोप है कि एक शो की बुकिंग करने और पूरी फीस मिल जाने के बावजूद उसने शो नहीं किया। यही नहीं उसने बुकिंग के रूपये तक नहीं लौटाये। इस मामले में शांतनु त्यागी अडिशनल चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट ने सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 22 नवंबर तक सपना चौधरी को हाजिर होना होगा। इसी तारीख को मामले की सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है आशियाना पुलिस स्टेशन में गत 14 अक्टूबर 2018 को एक मुकदमा पंजीकृत किया गया। जसमें शो के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था। शिकायतकर्ता का कहना था कि सपना चौधरी से वृत्ति उपवन में 13 अक्टूबर 2018 को परफॉर्म की डील फाइनल हुई थी। सपना ने हर टिकट 300 रूपये चार्ज किए थे। यह टिकटें ऑनलाइन और ऑफलाइन बेची गई है। यह शो दोपहर 03 बजे से रात दस बजे तक होना था। सपना के आने की खबर वायरल होने के बाद इस शो की हजारों टिकटें बिकी थीं। इसके बाजवूद सपना चौधरी मंच पर परफॉर्म करने नहीं पहुंची। जिस कारण शो के दौरान भीड़ ने जबरदस्त हंगामा किया था।

हजारों की तादात में लोग सपना चौधरी के डांस को देखने आए थे, लेकिन सपना वहां नहीं पहुंची। जिससे हालात बेकाबू हो गये थे। लोगों ने अपने रूपये वापस मांगे, जो आज तक नहीं हो पाया है। यही कारण है कि सपना चौधरी कटघरे में है। सपना चौधरी के इस मामले की सुनवाई 22 नवंबर को होगी। इस मामले में उन्हें सजा भी हो सकी है। यदि ऐसा हुआ तो सपना का पूरा करियर दाव पर लग जायेगा।

जानिये, क्या था पूरा मामला !

यह 14 अक्टूबर, 2018 का मामला था। जब लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में शनिवार की रात थी। यहां हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का अचानक कार्यक्रम रद्द होने से भगदड़ मच गई थी गुस्साए लोगों ने स्टेज पर पथराव कर दिया था। भगदड़ और पथराव में तीन महिलाएं भी चोटिल हो गईं। हालांकि वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पहले समझाकर और फिर लाठी फटकारकर भीड़ पर काबू पाया था। करीब आधे घंटे में कार्यक्रम स्थल खाली हो पाया। इसी दौरान आयोजक मौके से भाग निकले थे। रात करीब सवा दस बजे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मंच से घोषणा की गई कि सपना चौधरी नहीं आ रही हैं। यह सुनते ही भीड़ बेकाबू हुई पथराव शुरू हो गया था। कुछ लोगों ने बोतने भी मंच पर फेंकी थीं। पथराव में तीन महिलाएं आलमबाग की सुनीता, इंदिरानगर की मंजू और शालिनी घायल हो गई थीं।

दरअसल, हलवासिया मार्केट स्थित ग्लैमरस इंडिया इंटरटेनमेंट ने सपना चौधरी का लाइव कंसर्ट का आयोजन किया था। इसके लिए बकायदा टिकटों की बिक्री 500 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक में हुई थी। उपवन में सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियों शुरू हो गईं थी और शाम तक पूरा मंच तैयार गया था। करीब छह बजे से ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। रात दस बजे तक मंच से एनाउंसमेंट होता रहा कि सपना चौधरी कुछ ही देर में पहुंचेंगी लेकिन करीब सवा दस बजे बताया कि कार्यक्रम रद्द हो गया है। एसपी ने बेकाबू भीड़ को शांत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह शांति बनाए रखें। आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन लोगों ने टिकट खरीदें हैं, उनके रुपए भी वापस करवाए जाएंगे। पुलिस की अपील से काफी हालत सामान्य हो पाये थे।

इस बारे में तब ताया गया था कि सपना चौधरी दोपहर में ही लखनऊ पहुंची गईं थीं। प्रशासन ने कार्यक्रम की रात दस बजे तक इजाजत भी दी थी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर मंच से लेकर अन्य सभी तैयारियां भी पूरी हो गईं थीं। इसके बावजूद सपना नहीं आयीं। ​सूत्रों के मुताबिक आयोजकों और सपना चौधरी के बीच कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इस वजह से सपना कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments