HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : खेल महाकुंभ का शुभारंभ, मुकेश-खुशी ने मारी बाजी

अल्मोड़ा : खेल महाकुंभ का शुभारंभ, मुकेश-खुशी ने मारी बाजी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। आज विकास खंड लमगड़ा में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम सिंह बग्डवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह व त्रिभुवन कुमार मौजूद रहे।

खेल महाकुंभ में अंडर 14, 17, 18 वर्ष तक की बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स और कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विकास खंड लमगड़ा के लगभग 350 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मुकेश बगड़वाल न्याय पंचायत सिरसौरा ने प्रथम, खुशी बिष्ट न्याय पंचायत सिरसौरा प्रथम। अंडर 17 बालिका में रेखा आर्य जलना प्रथम, बालक वर्ग में रोहित सिंह बिष्ट पीपली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

उत्तराखंड : यहां कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद टीम ने पाया काबू

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments