HomeUttarakhandNainitalरामगढ़ : अतिवृष्टि प्रभावितों को वितरित किए आपदा राहत के चेक

रामगढ़ : अतिवृष्टि प्रभावितों को वितरित किए आपदा राहत के चेक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन संपर्क अधिकारी व एसडीएम द्वारा शासन से प्रत्तद आपदा राहत राशि के चेक क्षेत्र के 25 आपदा प्रभावितों को वितरित किये गये।

तहसील कार्यालय में हुए चेक वितरण कार्यक्रम में तमाम प्रभावित लोगों को आपदा राहत के चेक वितरित किये गये। उल्लेखनीय है कि गत 17, 18 व 19 अक्टूबर, 2021 को अतिवृष्टि के बाद भारी नुकसान हुआ था। बहुत से लोगों के आवास आं​शिक अ​थवा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये थे। इसके अलावा कई लोगों की जान भी इस भयंकर आपदा में जा चुकी है। जिसको लेकर उत्तराखंड शासन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोश से धनराशि का वितरण प्रभावितों को किया जा रहा है।

इस मौके पर जन संपर्क अधिकारी मुख्यमंत्री, देहरादून दिनेश आर्य, एसडीएम राहुल साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एससी मोर्चा यशपाल आर्य, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सोबन सिंह, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद, मंडल प्रभारी दलीप बोरा, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments