HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राजस्व पुलिस कस्टडी में लिए जाने के बाद मृत मिले...

अल्मोड़ा : राजस्व पुलिस कस्टडी में लिए जाने के बाद मृत मिले सोबन के दोषियों पर हो कार्यवाही, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकासखंड के लिंगुणता क्षेत्र के कुनखेत गांव में गत 30 मई को राजस्व पुलिस की हिरासत लिए जाने के बाद संदिग्ध अवस्था में मृत मिले प्रवासी सोबन सिंह के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज मृतक सोबन सिंह के परिजन एवं जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मामले में गंभीरता से कार्यवाही करने की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में शीघ्र कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मृतक के परिजन समेत ग्रामीण कनारीछिना में आंदोलन करने पर विवश होंगे।
ज्ञातव्य हो कि 30 मई की देर रात्रि राजस्व पुलिस की कस्टडी में गुजरात से लौटे प्रवासी कुनखेत निवासी सोबन सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक सोबन सिंह के परिजनों ने मामले में हत्या के आरोपितों की नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में हरकत में आए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए थे। हालांकि, सोशल माध्यमों से वाइरल हो रही फोटो के आधार पर प्रशासन ने मामले में आरोपित पटवारी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इधर, गत दिवस शनिवार को मृतक के परिजन समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधयों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले में उच्च स्तरीय जाॅच की मांग उठाई। साथ ही मामले में पटवारी समेत अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

ज्ञापन में कहा गया कि यदि सोबन सिंह की हत्या के मामले में आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी, मृतक के भाई पुष्कर सिंह, मृतक की पत्नी कमला देवी, आशीष जोशी, आनंद सिंह, हरपाल सिंह आदि समेत अनेक जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर थे।

गत 31 मई को प्रकाशित संबंधित ख़बर….

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments