HomeBreaking Newsमेला देखने आई महिला को अंजान लड़के ने थमा दिया गिफ्ट, पब्लिक...

मेला देखने आई महिला को अंजान लड़के ने थमा दिया गिफ्ट, पब्लिक ने जमकर पीटा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रुड़की में चल रहे कलियर मेले में अपने बेटे के साथ आई एक महिला को अंजान युवक को गिफ्ट देना बहुत महंगा साबित हो गया। युवक की ऐसी हरकत पर गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूड़की के कलियर में चल रहे मेले में इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है। गत रात्रि एक महिला अपने बच्चे के साथ मेला देखने पहुंची थी। इसी बीच एक अंजान युवक महिला के पीछे लग गया। अचानक वह युवक महिला के सामने आया और उसे एक गिफ्ट का डिब्बा थमा दिया। एक युवक द्वारा इस तरह की हरकत किये जाने से महिला भौंचक्की रह गई। उसने जब शोर मचाते हुए युवक को डांटना शुरू किया तो तमाम लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।

Uttarakhand : यहां सेब लेकर जा रहा पिकअप वाहन गिरा गहरी खाई में, चालक की दर्दनाक मौत

कभी भी बंद हो सकता है बागेश्वर – गिरेछीना मोटर मार्ग, यहां जाने वाले वाहनों को होगी परेशानी

यह नजारा देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा और तमाम लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया। इस तरह की हरकत किये जाने का युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिस पर भीड़ ने उसे पीटना शरू कर दिया। युवक की जमकर धुनाई हुई। इस बीच पुलिस कर्मी वहां पहुंच गये और बड़ी कठिनाई से इस युवक को भीड़ से छुड़वाया। जिसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand Breaking : राजधानी देहरादून में गोलीकांड, युवक की मौत

स्थानीय लोगों का कहना था कि मेले में भीड़ का फायदा उठाकर कुछ मनचले महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करते हैं। ऐसी हरकतों से महिलाओं का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इधर यह युवक कौन था और इसने एक शादीशुदा महिला के साथ ऐसी हरकत क्यों की इसका समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार युवक से पूछताछ की जा रही है।

Uttarakhand Breaking : यहां अस्पताल में मिला मुन्नाभाई एमबीबीएस, फर्जी डिग्री से पाई नौकरी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments