HomeBreaking Newsयहां अस्पताल में मिला मुन्नाभाई एमबीबीएस, फर्जी डिग्री से पाई नौकरी, मुकदमा...

यहां अस्पताल में मिला मुन्नाभाई एमबीबीएस, फर्जी डिग्री से पाई नौकरी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक मुन्ना भाई एमबीबीएस पकड़ा गया है। आरोपी की डिग्री फर्जी पाई गई है और उसके खिलाफ खिलाफ स्वास्थ्य महानिदेशालय ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह फर्जी डॉक्टर रूड़की के उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत था।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित अस्पताल के ही अन्य डॉक्टरों को इस तथाकथित चिकित्साधिकारी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। इसका ज्ञान देकर अन्य चिकित्सकों को इसकी डिग्री पर काफी पहले से ही शक हो गया था। जिस पर मामले की शिकायत की गई और सारी पोल—पट्टी खुल गई।

Uttarakhand Breaking : राजधानी देहरादून में गोलीकांड, युवक की मौत

दरअसल, रुड़की के उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर अनिल कुमार पर आरोप लगा है कि उसने एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाई है। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल डॉ.डीडी चौधरी की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

36 घंटे पहले चेतावनी हुई जारी पर, आपदा से निपटने में फेल रही धामी सरकार : हरीश रावत

तहरीर में उन्होंने कहा है कि अनिल कुमार पुत्र प्रेमलाल नौटियाल, निवासी लोअर नकरौंदा, देहरादून चिकित्सा अधिकारी के पद पर उपजिला चिकित्सालय रुड़की में तैनात है। वह स्वयं को एमबीबीएस पास आउट बताता है। उसके पास एससीबी मेडिकल कॉलेज कटक, उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर की एक डिग्री है, जो कि फर्जी है। इसी डिग्री के जरिये उसने सरकारी अस्पताल में नौकरी पा ली है। इधर उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने आरोपी की बर्खास्तगी को लेकर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

मुख्यमंत्री पहुंचे चंपावत, मृतकों के परिजनों से मिलकर बांटा दुख दर्द – अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बताया जा रहा है कि अस्पताल में कार्यरत अन्य डॉक्टरों ने इस मामले में विभाग से शिकायत की और जांच में सब सामने आ गया। इधर बड़ा सवाल यह है कि इतने समय तक यह फर्जी चिकित्सक मरीजों को कैसे देख रहा था, इस मुन्ना भाई ने कितने मरीजों का जीवन खतरे में डाला होगा यह स्वयं समझा जा सकता है।

Big Breaking : यहां मलबे से निकाले गये एक ही परिवार के 06 शव, भयानक मंजर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments