Bageshwar Breaking : कभी भी बंद हो सकता है बागेश्वर – गिरेछीना मोटर मार्ग, यहां जाने वाले वाहनों को होगी परेशानी

0

बागेश्वर। गत दिनों हुई बरसात के बाद बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग में द्वारिकाधीष मंदिर के पास एक बार फिर खतरा बना हुआ है। मार्ग में आई दरार से वहां से गुजरने वाले वाहनों को खतरा बना हुआ है साथ ही बागेश्वर – सोमेश्वर मोटर मार्ग के बंद होने की संभावना बनी हुई है।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि गत वर्ष बरसात में बागेश्वर-गिरेछीना-सोमेश्वर मोटर मार्ग में द्वारिकाधीष मंदिर के समीप भूस्खलन होने व पहाड़ी के चटकने के कारण मार्ग में मलबा आ गया था जिसे लोनिवि ने लगभग एक माह बाद यातायात के लिए सुचारू किया। इसके बाद विभाग ने इसकी निविदा जारी की परंतु इस पर कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand Breaking : यहां अस्पताल में मिला मुन्नाभाई एमबीबीएस, फर्जी डिग्री से पाई नौकरी, मुकदमा दर्ज

इधर गत दिनों हुई तेज बरसात के बाद सड़क में फिर से दरार आ गई है। सड़क के निचले हिस्से में आई दरार के कारण यहां पर भारी वाहन के धंसने व दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। यदि यह मार्ग ध्वस्त होता है तो इससे जिला मुख्यालय से सोमेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा आदि स्थानों को जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा साथ ही कई गांवों का भी आवागमन ठप हो जाएगा।

जौलकांडे के प्रधान प्रिया उप्रेती, उप प्रधान नैना लोहनी, चामी के पूर्व प्रधान महिप पांडे, भयेड़ी के कैलाश जोशी समेत टैक्सी चालकों ने मार्ग की मरम्मत किए जाने की मांग की है।

Uttarakhand Breaking : राजधानी देहरादून में गोलीकांड, युवक की मौत

बागेश्वर : कांग्रेस के हरीश ऐठानी ने लगाया शासन-प्रशासन पर आपदा में लापरवाही का आरोप

ADVERTISEMENTS