वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देश पर जनपद में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से स्कूली बच्चों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायत नियमों आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत, चौकी प्रभारी मासी सुनिल धानिक द्वारा मासी स्थित मैदान में चल रहे खेल महोत्सव में जाकर स्कूली छात्र—छात्राओं को यातायत नियमों, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून, साइबर अपराध एवं बाल अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप व साईबर अपराधों से सम्बन्धित जरूरी जानकारी भी दी गई। उन्होंने टोल फ्री नम्बर 155260 के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नशा न करने की अपील भी की गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।