HomeUttarakhandAlmoraAlmora : यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी की पिता के निधन पर...

Almora : यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी की पिता के निधन पर जताया शोक

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) के उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी के पिता जोधा सिंह डांगी का आज सुबह निधन हो गया है। उनके निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

शोक सभा में बताया कि डांगी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जिस कारण उन्हें रुद्रपुर स्थित किसी निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था। आज सुबह अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से अल्मोड़ा समेत उनके पैतृक गांव डांगी खोला में शोक की लहर है। मृतक जोधा सिंह डांगी का आज दोपहर करीब 2 बजे हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जोधा सिंह डांगी अल्मोड़ा और रानीखेत में एलआईसी के पूर्व प्रबंधक रह चुके थे। उनके निधन पर पूर्व प्रधान व वर्तमान में यूसीडीएफ के राज्य सरकार के प्रतिनिधि ललित तिवारी, दुग्ध व डेरी विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल समेत तमाम राजनैतिक व सामाजिक दलों के लोगों ने शोक जताया है। हम सीएनई परिवार की ओर से मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments