HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सड़े-गले पोल बदलने में जुटा ऊर्जा निगम, दीपावली तक चॉक—चौबंद...

Bageshwar News: सड़े-गले पोल बदलने में जुटा ऊर्जा निगम, दीपावली तक चॉक—चौबंद होगी व्यवस्था

सीएनई रिपोर्टर, कांडा
दीपावली तक ऊर्जा निगम अपनी व्यवस्था को चॉक चौबंद करने में जुट गया है। इन दिनों विभाग कमस्यारघाटी के गांवों में सड़े-गले पोल बदलने में जुटा है। अब तक 18 पोल बदल दिए हैं। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विद्युत वितरण अनुभाग विजयपुर इन दिनों सड़े-गले बड़े पोल बदलने में लगा है। यह कार्य सुबह से चल रहा है, हालांकि मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली भी गुल रह रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है, लेकिन सड़े पोल बदले जाने से ग्रामीण खुश हैं। उनका कहना है कि करंट लगने का खतरा बना हुआ है।

कुछ दिन की परेशानी है फिर ठीक हो जाएगा। ऊर्जा निगम के जेई मदन जोशी ने बताया कि सिमायल, कपूरी, धारी, उडेरिया, रावत सेरा, धौलियापाटा, बेड़ातलड़ा, बजीना, रिखाड़ी, धराड़ी गांव में 18 पोल अब तक बदल दिए हैं अक्टूबर माह में भी सड़े-गले पोल बदलने का कार्य जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments