HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान, शोक की लहर

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान, शोक की लहर

Advertisement

हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान नहीं रहे। उनके निधन की खबर से समूचे मीडिया जगत में शोक व्याप्त हो गया।
दानिश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष भी थे।उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है। बीती शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आए,सूचना मिलते ही हल्द्वानी के पत्रकार भी अस्पताल पहुंच गए लेकिन तड़के सुबह सूचना मिली की पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान अब इस दुनिया में नहीं रहे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष दानिश खान के असामयिक निधन पर लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का समेत तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों ने भी दानिश खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दानिश के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया आदि संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्ति की है। इधर लालकुआं क्षेत्र के पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन बिष्ट संध्या डालाकोटी हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र खनवाल आदि ने दानिश खान के निधन को पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments