HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : सितारगंज में सेंट्रल जेल के कैदी समेत पांच नए...

ब्रेकिंग न्यूज : सितारगंज में सेंट्रल जेल के कैदी समेत पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सितारगंज। शक्तिफार्म की किशोरी के बाद कल रात फिर पांच नए कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इन में से एक सेंट्रल जेल का सजायाफ्ता कैदी भी शामिल हैं। शेष चार लोगों में तीन दिल्ली से और एक मेरठ से सितारगंज आया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को ​रूद्रपुर भेजकर आईसोलेट करा दिया है।
जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म के गुरूग्राम की एक 17 साल की किशोरी को अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पायी गई। जिसके बाद उसे गत दिवस जिला अस्पताल रूद्रपुर भेज दिया। कल रात फिर पांच लोगों की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आयी।

जिनमें एक सेंट्रल जेल का कैदी भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली से कल्याणपुर, बरूवाबाग तथा वार्ड नं0 11 सितारगंज एवं मेरठ से बंगाली कालोनी सितारगंज आए लोग शामिल है। इन्हें सितारगंज सीएचसी में आइसोलेशन किया हुआ था। जिनके जांच हेतु नमूने लिए गए थे। इन लोगों की रिर्पोट में यह कोरोना पॉजिटिव आएं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को उपचार करने के लिए जिला अस्पताल रूद्रपुर भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments